छठ महापर्व पर किच्छा-पंतनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचे विपिन जल्होत्रा, श्रद्धालुओं से की मुलाकात; आनंदपुर में ₹5 लाख के विकास कार्य का किया शिलान्यास*

*छठ महापर्व पर किच्छा-पंतनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचे विपिन जल्होत्रा, श्रद्धालुओं से की मुलाकात; आनंदपुर में ₹5 लाख के विकास कार्य का किया शिलान्यास*

**पंतनगर/किच्छा।** *लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर विपिन जल्होत्रा ने पंतनगर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में पहुँचकर श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की तथा छठी मैया के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने मॉडल कॉलोनी, फूलबाग, मस्जिद कॉलोनी एवं नगला (पंतनगर) सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित छठ घाटों पर पहुँचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।

वहीं ग्राम आनंदपुर में छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान आदरणीय सांसद श्री अजय भट्ट जी के माध्यम से सांसद निधि से स्वीकृत ₹5 लाख की लागत से छठ घाट पर टाइल्स लगाने एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य से छठ व्रतियों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा छठ घाट का स्वरूप और सुंदर बनेगा।

इस अवसर पर विपिन जल्होत्रा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रभुनाथ, धनोज यादव, अभिषेक सिंह, मोनू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, ग्राम प्रधान जगजीत गंभीर, अमृतपाल सिंह रंधावा, शोभित शर्मा, नितेश बाला, राहुल सिंह नवजोत सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement