जिला पंचायत सामान्य बैठक में जनसमस्याओं पर जोर, 103 करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तावित

खबरें शेयर करें -

जिला पंचायत सामान्य बैठक में जनसमस्याओं पर जोर, 103 करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तावित


रुद्रपुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला पंचायत की सामान्य बैठक मा० अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

बैठक में अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि जनता छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचती है और जनप्रतिनिधि उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत कराते हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की जानकारी सदन के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि आय पक्ष के लिए 1,03,07,08,139 रुपये तथा व्यय पक्ष के लिए 1,02,15,58,139 रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस दौरान सदस्य भाष्कर सम्मल ने जिला पंचायत सदस्यों को मिलने वाले बैठक भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने तथा विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग उठाई।

चर्चा के दौरान सदस्य चरनजीत सिंह, सूरज नारायण, नईम अहमद, रीता कफल्टिया सहित अन्य सदस्यों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में रखा।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में अध्यक्ष अजय मौर्य ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्त की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद