उड़ान क्लब की पहल से चमके विशेष बच्चों के चेहरे।

खबरें शेयर करें -

उड़ान क्लब की पहल से चमके विशेष बच्चों के चेहरे

 

शहर के स्टार्ट इंस्टीट्यूट में उड़ान क्लब के सदस्यों ने 3 अक्टूबर को विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ यादगार समय बिताया। इस दौरान क्लब ने बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौने, केक, स्टेशनरी, जूस, स्नैक्स और उपहार लेकर आए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशियों की चमक भर गई।

बच्चों को दो समूहों में बांटकर खेल और डांस का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह और मुस्कान के साथ भाग लिया। विजेताओं को विशेष उपहार दिए गए, जिससे उनकी खुशी और भी बढ़ गई।

 

उड़ान क्लब की चेयरपर्सन ज्योति गोयल ने कहा, “बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे।” प्रेसिडेंट प्रिया गर्ग ने कहा, “समाज में खुशियों की रोशनी फैलाना ही हमारा लक्ष्य है।”

 

क्लब के सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए। नीतू गोयल और मुन्मुन डे ने उपहार सजाने और बांटने में मदद की, जबकि लवी जैन और सपना मित्तल ने खेलों में बच्चों को प्रेरित किया। पूजा मित्तल और प्रियंका ठुकराल ने खेलों का संचालन किया, और रचना डांग और अनु कालरा ने बच्चों को मज़ेदार डांस स्टेप्स करवाकर उत्साह बढ़ाया।

 

क्लब के सदस्यों ने कहा कि इन मासूम बच्चों के साथ बिताया हर पल उन्हें सच्ची खुशी और संतोष का एहसास कराता है। उड़ान क्लब का यह प्रयास न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि असली खुशी बांटने में है।