भारत लोक शिक्षा परिषद् की बैठक में रुद्रपुर चैप्टर के विस्तार की योजना बनाई गई*

खबरें शेयर करें -

*भारत लोक शिक्षा परिषद् की बैठक में रुद्रपुर चैप्टर के विस्तार की योजना बनाई गई*

 

रुद्रपुर – भारत लोक शिक्षा परिषद् (एकल अभियान) की बैठक रुद्रपुर चैप्टर के प्रधान विजय भूषण गर्ग के निवास पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विभाग BLSP श्रीमती माधुरी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक में भारत लोक शिक्षा परिषद् की कार्य प्रणाली के विषय में चर्चा की गई और सभी ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। रुद्रपुर BLSP महिला चैप्टर द्वारा जल्द ही वन यात्रा प्रवास के क्रियानवन की योजना बनाई गई, जिसमें दान दाताओं द्वारा गोद लिए गए विधालयों के दर्शन किए जाएंगे। साथ ही रुद्रपुर चैप्टर के विस्तार की योजना भी बनाई गई।

 

बैठक का संचालन श्री विजय भूषण गर्ग ने किया और अंत में उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बैठक संपन्न की।