समाज के लोगों ने रुद्रपुर आवास पहुंचकर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य से की मुलाकात

खबरें शेयर करें -

समाज के लोगों ने रुद्रपुर आवास पहुंचकर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य से की मुलाकात


रुद्रपुर। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने रुद्रपुर स्थित आवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने को लेकर विचार साझा किए गए।

बैठक में समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक समरसता तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने कहा कि आपसी सहयोग, भाईचारे और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

नेत्रपाल मौर्य ने समाज के लोगों से आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने तथा युवाओं को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज ही मजबूत संगठन और सशक्त राष्ट्र का आधार है।

मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित के विषयों पर निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष (रामपुर, उत्तर प्रदेश) सुनील मौर्य, पार्षद महेन्द्र मौर्य, नामित पार्षद जितेंद्र मौर्य, संजीव, अनिकेश, मान सिंह, पवन, प्रेमशंकर, परमेंद्र, सतीश, रवि, मनीष, उमेश, वीरपाल, मुनीश, अमित, त्रिवेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।