नेत्रपाल मौर्य बने भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष। संगठन का जताया आभार। रुद्रपुर – भाजपा अपनी संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूर करते हुए संगठन का विस्तार कर रही है । उसी क्रम में रुद्रपुर आनंद विहार निवासी निवासी नेत्रपाल मौर्य को ओबीसी एवं अन्य पिछड़े मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला उपाध्यक्ष ,प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा,)सांसद प्रतिनिधि के साथ अन्य जिम्मेदार पदों पर रहते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूती दी है। विभिन्न चावन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराते हुए पार्टी को मजबूत किया है। अब प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नियुक्त होने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भरोसे को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पूरे समाज के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।
नेत्रपाल मौर्य बने भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष। संगठन का जताया आभार
