कौन बनेगा उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष ? अजय मौर्य को मिलेगा मुख्यमंत्री का आशीर्वाद या गंगवार परिवार के पास रहेगी विरासत। अमरजीत कौर के नाम की भी चर्चा। रिपोर्ट – महेंद्र पाल। “समाचार इंडिया 1 “। रुद्रपुर – प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने अंतिम चरण में है जिला पंचायत सदस्य प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम आने के बाद अब निगाहें जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पर निगाहें टिकी हुई है आप को बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीट का आरक्षण ओबीसी होने के बाद रेनू गंगवार को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। एक बार फिर से बरा के गंगवार परिवार की विरासत कायम होने की बात सामने आ रही है तो वहीं खटीमा से मुख्यमंत्री के क्षेत्र से चुनाव जीते अजय मौर्या भी मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। लेकिन गंगवार परिवार का 20 साल का जिला पंचायत को चलाने का अनुभव और जनता में विश्वास, भाजपा के बड़े नेताओं से करीब और उनका आशीर्वाद मिलना गंगवार परिवार को तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ खटीमा से जिला पंचायत सदस्य बने अजय मौर्या की दावेदारी भी मजबूत है।मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले अजय मौर्या पार्टी में पिछले लंबे समय से सक्रिय हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए वह लगातार राजनीति के माध्यम से समाज सेवा कर रहे हैं। अजय मौर्या 2009 से खटीमा भाजपा मंडल में दो बार महामंत्री रहे हैं। तब से लगातार सक्रिय राजनीति में है । वहीं 4- प्रतापपुर सीट(खटीमा )से अमरजीत कौर का नाम भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी में है, जो की कांग्रेस पृष्ठभूमि की रही है और पूर्व में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार व उनके परिवार भी कांग्रेस पृष्ठभूमि से रहा है ।पिछले कार्यकाल में बरेली के पूर्व सांसद और वर्तमान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गंगवार परिवार ने ली थी और तब से भाजपा की सक्रिय राजनीति में है। फिलहाल तमाम समीकरण को देखते हुए रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सबसे मजबूत दावेदार है । तो वहीं मंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी अजय मौर्या की भी चर्चा खटीमा से लेकर देहरादून तक गरमाई हुई है ।अजय मौर्य के नाम पर भी जिला पंचायत उधम सिंह नगर अध्यक्ष पद दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अब देखना यह है कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी का संगठन किस पर अपना विश्वास दिखाता है। क्योंकि तराई के कई बड़े भाजपा के नेता गंगवार परिवार से दूरियां बनाए हुए हैं और गंगवार परिवार से नाराजगी जग जाहिर हो रही है। ऐसे में गंगवार परिवार की मुश्किलें पहले से ही बड़ी हुई थी लेकिन कुशल रणनीति ,अनुभव और युवाओं और महिलाओं के समर्थन से रेनू गंगवार ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में तो फतह हासिल कर लिए लेकिन अध्यक्ष पद की लड़ाई अभी बाकी मानी जा रही है।
कौन बनेगा उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष ? अजय मौर्य को मिलेगा मुख्यमंत्री का आशीर्वाद या गंगवार परिवार के पास रहेगी विरासत। अमरजीत कौर के नाम की भी चर्चा।
