

बलदेव छाबड़ा के सान्निध्य में चमके मास्टर्स एथलेटिक्स के सितारे, राजकुमार ठुकराल ने पहनाए सम्मान के पदक।


18 फरवरी को रुद्रपुर के नजारा फार्म हाउस एण्ड रेस्टोरेंट में खेल गौरव से सराबोर एक भव्य समारोह आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर्स एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के सुप्रसिद्ध व्यापारी बलदेव छाबड़ा ने की, जिन्होंने खिलाड़ियों के सम्मान को समाज का सम्मान बताते हुए हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि इन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रुद्रपुर का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
समारोह में भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल सहित अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने बलदेव छाबड़ा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक पदक जीतकर क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश, कंवरपाल सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन कालरा, केशव शर्मा, डॉ. हरिमोहन, कुलजीत सिंह, आर मैसी, श्री प्रकाश साहू, विष्णु कुमार, पिंटू, भवानी नेगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह ने खिलाड़ियों के उत्साह को नई ऊर्जा दी और रुद्रपुर में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।
