*रुद्रपुर में पुलिस ने किया अवैध तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी के मामले में अपराधी राहुल राठौर पर हुई कार्रवाई*

खबरें शेयर करें -

*रुद्रपुर में पुलिस ने किया अवैध तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी के मामले में अपराधी राहुल राठौर पर हुई कार्रवाई*

 

रुद्रपुर, 27 नवंबर – थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने एक अवैध तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल राठौर पुत्र श्यामा चरण राठौर निवासी साई मंदिर के सामने वाली रोड वार्ड न० खेड़ा कोतवाली रुद्रपुर जिला उधम सिह नगर उम्र 29 वर्ष है।

 

पुलिस के अनुसार, वादी सोनू राठौर की लिखीत तहरीर के आधार पर मुकदमा FIR NO-318-2025 US 191(2)-191(3)-109-352-351(2) BNS व 3/25 आयुद्द अधिनयम के तहत अभियुक्त मनोज राठौर, सुनीता पत्नी मनोज राठौर, राहुल राठौर, दीपक राठौर निवासी खेड़ा वार्ड न0.18 रूद्रपुर और अन्य के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

 

पुलिस ने दिनाक 27/11/2025 समय 11.50 बजे पर सिडकूल रोड से राहुल राठौर को एक अवैध तमचा 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। मुकदमे में अन्य नामजद अभियुक्त गणो की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने वादी की बहन और माता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।