

कुमार ऑटोव्हील्स में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग, एडवांस फीचर्स से लैस SUV ने मचाई धूम


रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय SUV Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय गणपति रहे। कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल सहित अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रुक्मण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सरीन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल और सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर नए मॉडल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने नई Scorpio-N के एडवांस फीचर्स, तकनीक और खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई Scorpio-N को पहले से अधिक आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है।
नई Scorpio-N में Panoramic Skyroof™, 540° Surround View System के साथ Blind View Monitor, R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System और 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
SUV में फ्रंट रो के लिए 65W USB Type-C Fast Charging Port तथा एडवेंचर ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए Engine Performance, Roll & Pitch, Compass, Altimeter और G-Force की जानकारी देने वाला Adventure Statistics फीचर भी दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसमें G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD एवं 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। Level 2 ADAS, 12-स्पीकर SONY ऑडियो सिस्टम, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश सिंघल और नितिन भी मौजूद रहे। उन्होंने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4000 किलोमीटर की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशकों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी के निदेशकों ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाता, यही कारण है कि कुमार ऑटोव्हील्स की गिनती देश के प्रमुख महिंद्रा डीलर्स में होती है। उन्होंने ग्राहकों को महिंद्रा वाहनों के रखरखाव से जुड़ी जानकारी भी दी और भविष्य में महिंद्रा के नए सेगमेंट के वाहन उपलब्ध कराने की बात कही।
नई Mahindra Scorpio-N अब रुद्रपुर के किच्छा बाईपास रोड स्थित अधिकृत कुमार ऑटोव्हील्स में उपलब्ध है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
