राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन।

खबरें शेयर करें -

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन।

 

टनकपुर, 12 नवंबर 2025 – राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में सत्र 2025-26 हेतु अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद के गठन में सर्वसम्मति से बीए पंचम सेमेस्टर की गुरुप्रीत कौर को अध्यक्ष, बीए तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान को उपाध्यक्ष, बीए तृतीय सेमेस्टर के अभिषेक को सचिव, बीए तृतीय सेमेस्टर की नंदिनी को उपसचिव, बीए तृतीय सेमेस्टर के कमल किशोर को सह-उपाध्यक्ष तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के ध्रुव कुमार, बीए तृतीय सेमेस्टर के गुंजन जोशी और बीए पंचम सेमेस्टर की फ़ैजीन को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा महाविद्यालय की समग्र प्रगति हेतु विभागीय परिषद का गठन एक आवश्यक और सराहनीय पहल है।

 

कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम ने किया। इस अवसर पर ध्यान सिंह, सचिन प्रसाद, नवीन बिष्ट, पुष्पा राणा, शिवम खर्कवाल, हिमांशु बिष्ट, सौरभ सिंह, आदित्य कुमार, निशा विश्वकर्मा और ओम कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राएँ एवं महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।