दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान: 02 कुन्टल दूषित पनीर नष्ट*

खबरें शेयर करें -

*दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान: 02 कुन्टल दूषित पनीर नष्ट*

 

उत्तराखंड में दीपावली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने सघन चौकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मंडल, नैनीताल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर दोराहा बाजपुर में खाद्य सामग्री ले जा रहे वाहनों का निरीक्षण किया गया।

 

*कार्रवाई के दौरान:*

 

– लगभग 02 कुन्टल दूषित पनीर नष्ट किया गया।

– 10 दुग्ध और दुग्ध पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

 

*निरीक्षण के दौरान पाया गया:*

 

– पनीर का रख-रखाव अनहाइजिनिक और अस्वास्थ्यकर दशाओं में था।

– दुग्ध और दुग्ध पदार्थों के विपणन और ट्रांसपोर्टेशन मानकों का उल्लंघन पाया गया।

 

*आगे की कार्रवाई:*

 

– जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

– सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे एफएसएसएआई एक्ट 2006 के मानकों का पालन करें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें।

 

*अभियान में शामिल:*

 

– डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मंडल, नैनीताल

– डा० प्रकाश फुलारा, सहायक आयुक्त, ऊधम सिंह नगर

– अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर

– आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

 

इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनमानस को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।