- चंद्रवंती एंक्लेव के सामने अवैध बिल्डिंग में “बार” खुलने से आक्रोशित लोग पहुंचे , आबकारी दरबार। बार बंद नहीं हुआ तो, दो मंदिर और चार स्कूली बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने का आरोप और भय के माहौल की आशंका । रुद्रपुर – उत्तराखंड सरकार सरकारी शराब की बिक्री को लेकर तरह-तरह की नीतियां बना रही है जिसको लेकर सस्ती शराब , सुलभता से लोगों को मिले ,इसके चलते जगह-जगह दुकान, उप दुकान और बार खोले जा रहे हैं।
सरकार का यह मानना है कि शराब की बिक्री से अत्यधिक राजस्व की वसूली होती है। लेकिन वही लोग इससे माहौल खराब होने की लगातार शिकायतें करते रहते हैं । इसको लेकर विरोध प्रदर्शन और सड़कों पर उतरते हैं। लेकिन सरकार लगातार लोगों की भावनाओं की अवहेलना करते हुए। जगह-जगह शराब की दुकान उप दुकान और बार खुला रही है ,उसी क्रम में चंद्रावती एनक्लेव वार्ड नंबर एक रुद्रपुर की कॉलोनी के सामने खुले बार को बंद करने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों ने आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । चंद्रावती एनक्लेव कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उनकी कॉलोनी के मुख्य द्वार के सामने एक बिल्डिंग बनी हुई है, जो पूर्णता अवैध है जिसमें एक बार खोल दिया गया है , जबकि इसके आसपास दो मंदिर, चार स्कूल व कॉलोनी इलाका है। ऐसे में बार खुलने से अशांति का माहौल होगा और बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होगा उन्होंने कहा कि इस बार को बंद कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मदन सिंह ,अजय सिंह, आशीष, कौशल यादव ,अर्जुन सिंह ,मोहित ,शिवम राठौड़ ,कमल पांडे ,अशोक, राधेश्याम , जगमोहन, दीपक गोस्वामी, विक्की मंडल ,कैलाश चंद्र, ज्योति सिंह ,कंचन देवी, जगदीश शर्मा ,वीरपाल, जितेंद्र राठौर ,राजू बघेल ,नरेश कुमार, आनंद सिंह ,कमल किशोर, मूलचंद, मोनू,आदित्य सिंह, अखिलेश कुमार, छेद लाल, विमल कुमार रंजन, शैजू मोन,इंद्रजीत गुप्ता आदि लोग मौजूद थे l
