“सेवा की मिसाल: महाराजा अग्रसेन चौक पर निरंतर चाय सेवा, समाजसेवियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ”

खबरें शेयर करें -

“सेवा की मिसाल: महाराजा अग्रसेन चौक पर निरंतर चाय सेवा, समाजसेवियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ”


रुद्रपुर – महाराजा अग्रसेन चौक पर 26 जनवरी से निरंतर संचालित चाय सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज की चाय सेवा का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनाइटेड होम्स के चेयरमैन राजीव गुप्ता, डायरेक्टर  मयंक गुप्ता,  अतुल गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए कैलाश गर्ग,  विकास गोयल, HDFC Bank के क्लस्टर हेड  उदयवीर सिंह,  मधुकर शर्मा, मोहित शर्मा,  संदीप अग्रवाल,  शंकर चक्रवर्ती, भाजपा नेता  योगेश वर्मा एवं श्री बलवंत उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। वातावरण पूर्णतः सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर  राजीव गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि एडवोकेट प्रमोद मित्तल  के नेतृत्व में यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहे और अधिक से अधिक आमजन इस सेवा से लाभान्वित हों। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

यह चाय सेवा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में शहर के समर्पित समाजसेवियों द्वारा लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चाय उपलब्ध कराकर सेवा भावना को मजबूत करना है।

सेवा कार्य में विशेष सहयोग देने वालों में कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, रवि अग्रवाल, संदीप विजन, नितिन अग्रवाल, राजेश कामरा, अशोक नेगी, एडवोकेट मनीष मित्तल, श्रीओम अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, कपिल शर्मा, राजेंद्र तुलस्यान एवं ताराचंद अग्रवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में भाईचारे, समरसता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सेवा अभियान भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ निरंतर जारी रहेगा।