*कृमि मुक्ति अभियान: राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर-रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में ‘कृमि मुक्ति’ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के समस्त छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमकरण ‘सोमन’ ने बताया कि राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में प्रदेश स्तर पर ‘कृमि मुक्ति’ हेतु उच्च शिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को कृमि संबंधी समस्याओं से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।
*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि*
कार्यक्रम में रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. नीतू पाण्डे, डॉ. ललित जोशी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुधा राना, अनुज कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मोहित उप्रेज कुमार, सुनील कुमार, रजनी नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, महिपाल सिंह, हुकम सिंह रावत, दर्शन, रूपा, प्रदीप कुमार, प्रेरणा, नीतीश कुमार, धीरेन्द्र नेगी, मनमोहन, प्रियंका, अंकित, डॉ. अंसारी और योग प्रशिक्षक कुशलतानंद सती आदि उपस्थित थे।
*कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य*
कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है, ताकि उनमें एनीमिया, कुपोषण और विकास रुकावट जैसी समस्याओं से बचाव हो सके। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा एल्बेंडाजोल की दवाई वितरित की जा रही है।
