*अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग*
रुद्रपुर, 15 नवंबर 2025 – देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर शहरी विकास निदेशालय में आपत्ति दर्ज कराई है।
संघ के प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक श्री विनोद गोस्वामी से मुलाकात कर कहा कि मुख्यमंत्री जी की कैबिनेट ने अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए 2018 की कट ऑफ डेट तय की है, लेकिन यह सभी अस्थाई कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं है।
संघ ने मांग की है कि नियमितीकरण की सीमा 10 वर्षों से घटाकर 5 वर्ष की जाए और कट ऑफ डेट 2025 निश्चित की जाए। इससे उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो 2018 के बाद से कार्यरत हैं और 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवा से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द विचार किया जाए।
