महिला पर दबाव, धमकी और उत्पीड़न का आरोप: कंपनी मालिक व सुरक्षा हेड समेत 6 पर केस दर्ज।       

खबरें शेयर करें -

महिला पर दबाव, धमकी और उत्पीड़न का आरोप: कंपनी मालिक व सुरक्षा हेड समेत 6 पर केस दर्ज।                      रुद्रपुर। श्रमिकों द्वारा श्रम न्यायालय में दायर मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाए जाने के मामले में त्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनीता नाम की महिला ने तहरीर देकर कंपनी मालिक, सुरक्षा हेड सहित छह लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, अश्लील गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न और समझौते के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है।महिला का आरोप है कि 16 सितंबर की रात को उनके मोबाइल पर लगातार कई फोन किए गए, जिनमें उन्हें और उनके पति को मारने की धमकी दी गई। आरोपियों में निखिल गंगवार, सूरज पुत्र प्यारेलाल और हरपाल चौधरी शामिल बताए गए हैं। सुनीता ने बताया कि फोन करने वाले निखिल गंगवार ने खुद को पीपी ऑटो इनोवेटर्स यूनिट-03, सिडकुल पंतनगर के सुरक्षा प्रमुख लाल सिंह गंगवार का रिश्तेदार बताकर गालियां दीं और धमकी दी कि यदि श्रमिकों के केस वापस नहीं लिए गए तो उन्हें सुपारी देकर जान से खत्म कर दिया जाएगा।सुनीता ने इस साजिश के पीछे कंपनी मालिक प्रिंस धवन और सुरक्षा प्रमुख लाल सिंह गंगवार का हाथ होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पूर्व में भी कई बार फोन कर आरोपियों ने धमकियां दीं और समझौते का दबाव बनाया। 29 अगस्त को निखिल गंगवार उनके घर तक आकर दबाव बना चुका है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों में से कुछ अक्सर नशे की हालत में रहते हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनमें से एक आरोपी पर हत्या और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।सुनीता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल्स भी सौंपी हैं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कंपनी मालिक प्रिंस धवन, सुरक्षा प्रमुख लाल सिंह गंगवार सहित निखिल गंगवार, सूरज पाल और हरपाल चौधरी पर जान से मारने की धमकी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना, मानसिक उत्पीड़न और अश्लील गालियों के आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।