ऑपरेशन साइबर प्रहार” का बड़ा धमाका: 24 घंटे में 24 केस, 5 हिरासत में — साइबर ठगों के नेटवर्क पर SSP अजय गणपति का करारा प्रहार! 

“ऑपरेशन साइबर प्रहार” का बड़ा धमाका: 24 घंटे में 24 केस, 5 हिरासत में — साइबर ठगों के नेटवर्क पर SSP अजय गणपति का करारा प्रहार!

ऊधमसिंहनगर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन साइबर प्रहार” के तहत पूरे जिले में साइबर ठगी के नेटवर्क को तोड़ने की व्यापक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट्स को चिन्हित किया है, जिनका उपयोग साइबर ठगों द्वारा ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। कई खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है, जबकि संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।ऑपरेशन साइबर प्रहार” का बड़ा धमाका: 24 घंटे में 24 केस, 5 हिरासत में — साइबर ठगों के नेटवर्क पर SSP अजय गणपति का करारा प्रहार! 

जांच में यह भी सामने आया है कि अपराधी फर्जी सिम कार्ड के जरिए इन बैंक खातों को संचालित करते हैं, जिससे ठगी के पैसों का ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। अब पुलिस ऐसे पूरे नेटवर्क पर पैनी नजर रखे हुए है और लगातार कार्रवाई कर रही है। एक ही दिन में 24 साइबर अपराधों के मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर स्कैम और पेंशन फ्रॉड पर विशेष सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचाया जा सके। जनपद के गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, दिनेशपुर, रुद्रपुर, जसपुर और किच्छा सहित कई थाना क्षेत्रों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तेजी से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।ऑपरेशन साइबर प्रहार” का बड़ा धमाका: 24 घंटे में 24 केस, 5 हिरासत में — साइबर ठगों के नेटवर्क पर SSP अजय गणपति का करारा प्रहार! 

एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में साइबर अपराध किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले, फर्जी सिम कार्ड के जरिए ठगी करने वाले तथा इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन बुकिंग या किसी भी डिजिटल सेवा के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में दें।

“ऑपरेशन साइबर प्रहार” के जरिए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अब साइबर ठगों के लिए कोई राहत नहीं है और आने वाले दिनों में इस अभियान के तहत और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां देखने को मिल सकती हैं।