कलियावाला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

खबरें शेयर करें -

कलियावाला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
काशीपुर। उधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को ग्राम कलियावाला में शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने ग्राम कलियावाला में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान केवल सिंह पुत्र हरनाम सिंह के घर की तलाशी ली गई, जहां से 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने आरोपी केवल सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र, सुमन आर्या और नैनिका राणा शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।