उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आँचल मेराथन दौड का आयोजन*

खबरें शेयर करें -

*उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आँचल मेराथन दौड का आयोजन*

 

रुद्रपुर, 1 नवंबर 2025 – ऊधमसिंहनगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, खटीमा द्वारा आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के शुभ अवसर पर आँचल क्रास कन्ट्री / मैराथन रेस आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था की माननीय अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत, दुग्ध संघ के प्रधान प्रबन्धक श्री राजेश मेहता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

मैराथन दौड में 450 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें बालक और बालिका वर्ग में प्रथम 10-10 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पुष्कर चन्द, द्वितीय स्थान मंदीप कुमार और तृतीय स्थान राजेश सिंह ने प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कु० जसकिरन कौर, द्वितीय स्थान कु० अजरा बीपासा और तृतीय स्थान कु० चाँदनी ने प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर दुग्ध संघ के प्रधान प्रबन्धक श्री राजेश मेहता ने उपस्थित छात्रों को दूध और दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की सम्पूर्ण जानकारी दी। जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की ने आँचल परिवार को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर अन्य कार्यक्रम जैसे गोष्ठी, उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम, पशु औषधि कैम्प और बोनस वितरण समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।