भारत की संसद में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध को लेकर बने कानून पास होने पर निमित्त क्षेत्रीय एवं प्रांत की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की सराहना।।

खबरें शेयर करें -

रुद्रपुर – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वाधान में क्षेत्रीय संगठन मंत्री  को लाखन  सिंह  ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट (राज्यसभा सांसद) भारत सरकार से आत्मिक भेंट वार्ता की और उन्हें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पुस्तिका “ग्राहक एवं राजा” भेंट की ।

साथ ही ग्राहक पंचायत के महत्वपूर्ण विषयों में विचार विमर्श करते हुए भावी ग्राहक पंचायत के कार्यों को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर ग्राहकों की समस्याओं के निस्तारण की मजबूती के लिए वार्ता की।

साथ ही साथ विशेष रूप से अभी हाल ही में भारत की संसद में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध हेतु जो कानून पास हुआ ,उसके निमित्त क्षेत्रीय एवं प्रांत की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से सराहना की ।

प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट  के माध्यम से भारत सरकार एवं राष्ट्र के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को समस्त अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत ने कहा कि इस तरीके की कानून सामाजिक क लिए बनते रहने चाहिए।