—
रुद्रपुर में दो नाबालिगों से अश्लील हरकत व यौन शोषण का प्रयास, महिला ने कोतवाली में दी तहरीर
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर), 24 अक्टूबर।
रुद्रपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने नाबालिग पुत्र और उसके मित्र के साथ अश्लील हरकत व अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास करने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है।
, वार्ड नंबर 14 भदईपुरा रुद्रपुर निवासी एक महिला, जो एक विद्यालय में सेविका हैं, ने कोतवाली रुद्रपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनका (16 वर्ष का पुत्र), , अपने मित्र के साथ लगभग दो माह पूर्व मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के तबेले पर गया था।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ने दोनों नाबालिग बच्चों को लालच और धमकी देकर अश्लील हरकतें कीं और अप्राकृतिक यौन शोषण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्चों को डराने-धमकाने की भी कोशिश की।
पीड़िता के अनुसार, एक बच्चे ने डर के बीच घटना के कुछ क्षणों का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सबूत के रूप में पुलिस को सौंपा गया है।
महिला ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद उसने अपने पुत्र से पूरी घटना की पुष्टि की और आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को लिखित शिकायत कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज कराई।
प्रार्थिनी ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित बलात्कार के प्रयास की धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच
शुरू कर दी है।
