डॉ राधा वाल्मीकि हुई ग्लोबल विभूति सम्मान एवं एम्बेसडर ऑफ़ वीमेन इक्वलिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित।  —————— बालनिलम की अध्यापिका राजेश कुमारी को भी मिला ग्लोबल विभूति सम्मान 2025।

खबरें शेयर करें -

डॉ राधा वाल्मीकि हुई ग्लोबल विभूति सम्मान एवं एम्बेसडर ऑफ़ वीमेन इक्वलिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित।

——————

बालनिलम की अध्यापिका राजेश कुमारी को भी मिला ग्लोबल विभूति सम्मान 2025

—————-

अनुवाद संस्थान एवं गोवाहाटी राष्ट्रभाषा महाविद्यालय परिचालन समिति, असम एवं गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में 12 अक्टूबर को ग्लोबल विभूति सम्मान समारोह एवं एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार 2025 का आयोजन गुवाहाटी (असम) में अनुवाद संस्थान एवं गुवाहाटी राष्ट्रभाषा महाविद्यालय परिचालन समिति के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें देश के कई राज्यों से साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं शिक्षकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्रतिभाग किया। देश-विदेश के कई विद्वान भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

उत्तराखंड से प्रतिष्ठित वरिष्ठ लेखिका, समाज सेविका एवं पूर्व शिक्षिका डॉ. राधा वाल्मीकि तथा बालनिलयम जूनियर हाई स्कूल पंतनगर की सहायक अध्यापिका राजेश कुमारी को शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए “ग्लोबल विभूति सम्मान 2025 ” हेतु चयन समिति द्वारा चयन करने के उपरांत गुवाहाटी असम में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. राधा वाल्मीकि को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंचासीन किया गया तथा उन्होंने सेमिनार में दिए गए विषय “पूर्वोत्तर भारत: भाषा, संस्कृति एवं साहित्य” पर अपने विचार व्यक्त किए।

द्वितीय सत्र में डॉ. राधा वाल्मीकि ने काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ किया उनकी रचना “दो-दो कुलों की रखती हैं लाज बेटियांँ। मांँ-बाप के मस्तक का हैं ताज़ बेटियांँ।”

श्रोताओं को बहुत पसंद आई सभी ने उनकी इस रचना की खूब सराहना की। राजेश कुमारी ने “अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ऐ दिल जमाने के लिए” गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत डॉ. राधा वाल्मीकि और राजेश कुमारी दोनों को शॉल ओढ़ाकर ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र देकर ग्लोबल विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

इस वर्ष डॉ. राधा वाल्मीकि को उनके कार्य एवं उपलब्धियों के आधार पर एंबेसडर ऑफ़ वीमेन इक्वलिटी अवार्ड एवं

उत्तराखंड कवयित्री सम्मान 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ राधा वाल्मीकि एवं राजेश कुमारी दोनों को उनकी इस उपलब्धि के लिए दोनों के परिजनों, समस्त स्टाफ सहित सभी ने खुशी ज़ाहिर करते हुए बधाइयां दी हैं।