रुद्रपुर में हो रही वेब सीरीज़ “TALASH” की शूटिंग – शहर के प्रतिष्ठित CA जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में हुआ महत्वपूर्ण दृश्य का फिल्मांकन।
रुद्रपुर – रुद्रपुर में इन दिनों वेब सीरीज़ “TALASH” की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। आज इस सीरीज़ का एक प्रमुख सीन शहर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट CA जयप्रकाश अग्रवाल जी के कार्यालय में फिल्माया गया, जो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने Airon’s plaza मे स्थित है।
इस वेब सीरीज़ के लेखक एवं निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री हैं, अनुग्रह अग्निहोत्री ने कई सारी फिल्मों में अपने लेखन से और अपने निर्देशन से चर्चा प्राप्त की है बहुत ही चर्चित फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’में भी अनुग्रह ने अपने लेखन और अपने निर्देशन से और एक्टिंग से फिल्म को बहुत खूबसूरत आयाम दिया है जो की बहुत ही जल्दी दर्शकों के बीच में आने वाली है।नई वेब सीरीज TALASH का निर्माण ON FILMS और Nithin Entertainment द्वारा किया जा रहा है जिसके प्रोड्यूसर सोहेल आलम और भूषण छाबड़ा जी है।प्रोड्यूसर दीपक पांडे के प्रोडक्शन हाउस ‘पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस’ का सहयोग इस वेब सीरीज को मिल रहा है।रुद्रपुर और इसके आसपास की कई प्रमुख लोकेशनों पर इसकी शूटिंग की जा रही है, जो शहरवासियों के लिए गर्व की बात है।
सीरीज़ के DOP (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) जफर खान हैं,कैमरा असिस्टेंट – हरिओम,मेकअप आर्टिस्ट के रूप में मुंबई से संदीप यादव
,कोरियोग्राफर दिव्यांशु ठाकुर आदि हैं।
वेब सीरीज के प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं
अनुग्रह अग्निहोत्री, भूषण छाबड़ा, रमजा खान, दीपक पांडे, रवि खन्ना, उज्ज्वल यादव, विजय गुप्ता, प्रकाश पांडे, हर्षित श्रीवास्तव, शनि पाल, नितिन कोली, प्रसंजीत, पूजा, वर्षा और एक्टर मारूफ फरीदी,साहबत हुसैन खान आदि।
यह वेब सीरीज़ शीघ्र ही दर्शकों के समक्ष विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित की जाएगी। रुद्रपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह रचना न केवल शहर की प्रतिभाओं को उजागर करेगी, बल्कि स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का माध्यम भी बनेगी।बहुत जल्दी TALASH वेब सीरीज का सेकंड पार्ट शुरू होने जा रहा है जिसका ऑडिशन दिल्ली,देहरादून,
हल्द्वानी और रुद्रपुर में होगा।

