कनकपुर रोड निर्माण में लापरवाही पर भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी।                       

खबरें शेयर करें -

कनकपुर रोड निर्माण में लापरवाही पर भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी।                                                                   रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर), 13 अक्टूबर 2025 —

भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) ने कनकपुर के महाराज रोड के अधूरे और खराब निर्माण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन के प्रदेश अध्यक्षरवि पंवार और जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने बताया कि रोड की हालत अत्यंत दयनीय है और बार-बार शिकायत देने के बावजूद विभाग द्वारा केवल औपचारिक मरम्मत कर वाहवाही लूटी जा रही है।, लालपुर-नगला मार्ग से होते हुए इस रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अभियंता को चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिनों के भीतर रोड निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो किसान संगठन शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा।किसानों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से केवल “जेसीबी से कहीं-कहीं मिट्टी डालना” मात्र दिखावटी काम किया गया है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यह रोड अत्यधिक यातायात वाला क्षेत्र है, और बरसात के बाद कीचड़ और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।भाकियू (प्रधान) ने कहा कि अगर विभाग इस ओर तत्काल ध्यान नहीं देता, तो आंदोलन और उग्र करने पर मजबूर होना पड़ेगा। संगठन का ज्ञापन अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रुद्रपुर को सौंपा गया है।