छात्रसंघ चुनाव: नामांकन में बवाल और फायरिंग, लापरवाही पर रम्पुरा चौकी इंचार्ज समेत अन्य दो पुलिसकर्मी निलंबित। रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान डिग्री कॉलेज परिसर में बवाल और फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया। समर्थकों के बीच हुई झड़प और गोलीबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी फैल गई और जाम की स्थिति बन गई। उच्चाधिकारियों द्वारा पहले ही शांति बनाए रखने के निर्देश दिए जाने के बावजूद पुलिस की लापरवाही सामने आई।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बड़ा फैसला लेते हुए रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
साथ ही अपर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और कांस्टेबल गणेश धनिक पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।आईजी कुमाऊं डॉ. रिद्धिम अग्रवाल पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा के लिए संबंधित थाने व चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे। इसके बावजूद रम्पुरा चौकी क्षेत्र में हालात बिगड़ते चले गए।एसएसपी मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई अनिवार्य होगी।
छात्रसंघ चुनाव: नामांकन में बवाल और फायरिंग, लापरवाही पर रम्पुरा चौकी इंचार्ज समेत अन्य दो पुलिसकर्मी निलंबित।
