कल होगा छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला।अध्यक्ष पद पर नागेंद्र और रजत के बीच कड़ा मुकाबला।

खबरें शेयर करें -

अध्यक्ष पद पर नागेंद्र और रजत के बीच कड़ा मुकाबला

 

रुद्रपुर:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर शनिवार को चुनाव होगा। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई।

सचिव पद पर कुल चार दावेदार थे। नामांकन प्रपत्रों की जांच के दौरान रजनीश गंगवार लिंगदोह समिति की शिफारिशों के अनुसार अधिक उम्र पाया गया। जिसपर उनका नामांकन पत्र अवैध घोषित कर दिया गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर चार दावेदार थे। इनमें खुशी ने नामांकन वापस ले लिया। उपाध्यक्ष छात्रा पद पर प्रीति कुड़ाई ने अपना पर्चा वापस ले लिया।

अध्यक्ष पद पर नागेंद्र गंगवार और रजत सिंह बिष्ट के बीच काटे की टक्कर होगी। इसी तरह

उपाध्यक्ष छात्र पद पर मोहम्मद नाजिश, चेतन भट्ट, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर गायत्री टम्टा, सोनिया मंडल, सचिव पद पर जसवंत सिंह, नक्श देव सिंह,

कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, अभिषेक राय, आवेश पाल,

संयुक्त सचिव पद पर आदित्य शर्मा, मोहन कोली, कृष्णा मिस्त्री, राघवेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला होगा।इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर सुनील, पूजा कुड़ाई, अंशू कुमारी,विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोमल डांगी, धीरज जोशी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर वंश सागर, दक्ष कालड़ा, विवि प्रतिनिधि पद पर मोहित चंद्र भट्ट, मोहम्मद अरबाब और सांस्कृतिक सचिव पद पर अकांक्षा चौधरी, जीवन चंद्र भट्ट भी भाग्य आजमा रहे हैं