सरकार चली गाँव की ओर: जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण जन-जन के द्वार शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद एक ही छत के नीचे मिलीं सभी सरकारी सेवाएँ, 1538 लोग लाभान्वित।

खबरें शेयर करें -

सरकार चली गाँव की ओर: जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जन-जन के द्वार शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद

एक ही छत के नीचे मिलीं सभी सरकारी सेवाएँ, 1538 लोग लाभान्वित

नानकमत्ता, 07 जनवरी 2026 (सू0वि0) —

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकास खण्ड खटीमा की न्याय पंचायत खेतलसंडा खाम स्थित अशोक फार्म बागोलिया में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी की अध्यक्षता में एक भव्य बहुउद्देशीय जन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 82 समस्याएँ पंजीकृत की गईं, जिनमें से 14 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर से लगभग 1538 लोगों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता तथा नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही करना है, ताकि उन्हें विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुँचाया जाए।

उन्होंने कहा कि यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की एक सराहनीय पहल है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही जनता से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में दिए गए प्रमुख लाभ

स्वास्थ्य विभाग: 655 स्वास्थ्य परीक्षण, 52 एक्स-रे, 21 आयुष्मान कार्ड

होम्योपैथिक: 79 मरीजों का उपचार

आयुर्वेद: 109 मरीजों को उपचार व दवा वितरण

श्रम विभाग: 16 श्रम कार्ड, 45 लाभार्थियों को टूलकिट/कंबल/छाता, एक मृत श्रमिक के आश्रित को ₹2 लाख का चेक, 3 बच्चों को शिक्षा सहायता

पूर्ति विभाग: 52 राशन कार्ड ई-केवाईसी, 5 नए नाम जोड़े गए

समाज कल्याण: 22 पेंशन आवेदन, 1 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 8 कन्या विवाह अनुदान

ग्राम्य विकास: 45 बीपीएल कार्ड, 20 जॉब कार्ड

कृषि विभाग: 1 लाभार्थी को ₹4 लाख का ट्रैक्टर अनुदान चेक

शिक्षा विभाग: 5 छात्राओं को साइकिल, 2 को ड्रेस

अन्य विभागों द्वारा भी सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया

शिविर में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला-स्तरीय.अधिकारी उपस्थित रहे।