गंगवार परिवार को झटका, अजय मौर्या होंगे उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी। रिपोर्ट – महेंद्र पाल “समाचार इंडिया 1”
रुद्रपुर – उधम सिंह नगर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शुरुआत से ही जिला पंचायत उधम सिंह नगर अध्यक्ष पद के लिए सियासत गरमाई हुई थी । आपको बता दें पिछले लगभग 20 सालों से गंगवार परिवार का जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर राज कायम था । लेकिन इस बार ऐसा माना जा रहा था । कि उनके इस राज पर वियोग लगने जा रहा है, जिसको लेकर उनकी जिला पंचायत सीट भंगा में सियासी घमासान मचा हुआ था और गंगवार परिवार को यह सीट जीतना उनकी नाक का सवाल बन गया था। जहां से गंगवार परिवार की बहू और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार चुनाव मैदान में थी। वही सितारगंज के विधायक और भाजपा सरकार में मंत्री सौरभ बहुगुणा की प्रतिद्वंता सुरेश गंगवार से लगातार सामने को दिख रही थी। यह राजनीतिक प्रतिद्वंदाता इस हद तक थी कि उनके विपक्ष में चुनाव लड़ रही शिवांगी गंगवार के प्रचार में सौरभ बहुगुणा दिखाई दिए। राजनीतिक लड़ाई को जनता के सामने खुलकर दिखा दिया। जिला पंचायत सीट 17 – भंगा में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का उतरना के बाद भी रेनू गंगवार का जीतना । सौरभ बहुगुणा को एक सियासी झटका माना जा रहा था। लेकिन अब अजय मौर्या का टिकट होने के बाद यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आशीर्वाद और सौरभ बहुगुणा का साथ भी अजय मौर्या को मिला है । अजय मौर्या पिछले कई दिनों से जिले में अपनी भूमिका बनाते दिख रहे थे ।जिसके चलते वह ग़दरपुर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के साथ भी एक फोटो में दिखाई दे रहे थे ।
जो फोटो सोशल मीडिया पर अरविंद पांडे के फेसबुक अकाउंट पर डाली गई थी। इसको लेकर जब अजय मौर्या से “समाचार इंडिया 1” ने दूरभाष पर संवाद किया, तो उन्होंने कहा कि उनका टिकट लगभग पक्का है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उन्हें पूरा आशीर्वाद मिल रहा है । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आधिकारिक घोषणा होते ही ,यह सही साबित हो गया। जब से उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार का नाम अजय मौर्य के रूप में आया ,तब से ही यह माना जा रहा था कि लगभग अजय मौर्या का ही टिकट पक्का है। लेकिन गंगवार परिवार भी अपनी पूरी कशमकश में लगा हुआ था और किसी भी तरीके से वह टिकट लाना चाह रहे थे, लेकिन सियासी गुटबाजी और अंतरकलह के चलते जिला पंचायत सीट 17- भंगा पर ही समर्थन न देकर भाजपा ने उनसे अपनी दूरियां बना ली थी और अब यह दूरियां और भी बढ़ती चली जा रही है, अब देखना यह है कि गंगवार परिवार का अगला कदम क्या होगा।
गंगवार परिवार को झटका,अजय मौर्या होंगे उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी।
