ट्रांसिट कैंप गड्ढा कॉलोनी ( शास्त्री नगर )में दहशत फैलाने वाले मनोज राठौर को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, अन्य की तलाश जारी।

खबरें शेयर करें -

* ट्रांसिट कैंप गड्ढा कॉलोनी ( शास्त्री नगर )में दहशत फैलाने वाले मनोज राठौर को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, अन्य की तलाश जारी।

 

उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गड्ढा कॉलोनी शास्त्री नगर में दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने मुकदमा FIR NO-318-2025 US 191(2)-191(3)-109-352-351(2) BNS के वांछित अभियुक्त मनोज राठौर पुत्र घनश्याम राठौर निवासी गड्डा कालोनी शास्त्री नगर थान ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है।

 

इस मामले में वादी सोनू राठौर ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसकी बहन और माता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त मनोज राठौर के अलावा सुनीता पत्नी मनोज राठौर, राहुल राठौर, दीपक राठौर, अशोक गुप्ता, प्रिन्स चौहान और धूर्व चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने अभियुक्त मनोज राठौर को सिडकूल रोड से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप नि महेश काण्डपाल और हे कांस्टेबल राजेंद्र शामिल थे।