स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार थीम पर जनपद में लगे 207 शिविर, 23,580 लाभार्थी हुए लाभान्वित। रुद्रपुर – जनपद में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को सभी 207 चिकित्सा केंद्रों पर विशाल बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों की थीम “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” रही। दिनभर चले इन शिविरों में कुल 23,580 लाभार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।प्रमुख स्वास्थ्य जांच व सेवाएंहाइपरटेंशन की जांच: 7,118 लाभार्थीमधुमेह की जांच: 7,732 लाभार्थीसर्वाइकल कैंसर जांच: 77 लाभार्थीब्रेस्ट कैंसर जांच: 77 लाभार्थीओरल कैंसर जांच: 4,742 लाभार्थीटीबी जांच: 3,799 लाभार्थी, साथ ही 41 नि-क्षय मित्र बनेमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएंगर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप: 4,278एमसीपी कार्ड वितरण: 364माहवारी स्वच्छता पर किशोरियों की काउंसलिंग: 2,409पोषण संबंधी काउंसलिंग: 239रक्तदान एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएंई–रक्तकोष हेतु रजिस्ट्रेशन: 929रक्तदान करने वाले दाता: 84आभा आईडी बनाई गई: 329सीएमओ ने किया निरीक्षणमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर छिनकी (किच्छा) में लगे स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में प्रदत्त सेवाओं का जायजा लिया और उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि लोग स्वस्थ रह सकें।
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार थीम पर जनपद में लगे 207 शिविर, 23,580 लाभार्थी हुए लाभान्वित।
