हरित क्रांति की ओर बढ़ता नैनीताल: सीबीसी का वृक्षारोपण अभियान*

खबरें शेयर करें -

*हरित क्रांति की ओर बढ़ता नैनीताल: सीबीसी का वृक्षारोपण अभियान*

 

नैनीताल, 07 सितंबर 2025 – सीबीसी नैनीताल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एक अनोखी पहल की है। रविवार को नौकुचियाताल के सिलौटी पंत गांव के बाहरी इलाके में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

*730 पेड़ों का वृक्षारोपण*

 

सीबीसी नैनीताल के “एक पेड़ माँ के नाम” के नोडल अधिकारी गोपेश बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 730 पेड़ लगाए गए। इनमें बांज, मणिपुरी बांज, हरड़, आंवला, मोर पंख, देवदार और तेजपत्ता जैसे पेड़ शामिल हैं। अभियान में नौकुचियाताल, सातताल और नैनीताल के व्यवसायी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में जुड़े, जिन्होंने स्थानीय समुदाय को साथ ले जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

*पर्यावरण संरक्षण की पहल*

 

पर्यावरण प्रेमी गौरी राणा ने बताया कि उन्होंने इस इलाके को पेड़ लगाने के लिए चुना क्योंकि जंगल में लगी आग के चलते इस इलाके के पेड़ जल गए थे और यहां मंदिर परिसर होने के कारण पेड़ों के बचे रहने की ज़्यादा उम्मीद है। सीबीसी नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी ने जब से इस अभियान की शुरुआत की है, तब से सीबीसी लगातार पेड़ लगा रहा है। लेकिन आज की तारीख में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जाएगी।

 

*सीबीसी की प्रतिबद्धता*

 

इस अवसर पर सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, दीवान गंगोला और भूपेंद्र जड़ौत ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीबीसी नैनीताल की इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी प्रेरणा मिलेगी।