दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान: 10 से अधिक नमूने जांच के लिए लिए गए*

खबरें शेयर करें -

*दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान: 10 से अधिक नमूने जांच के लिए लिए गए*

उत्तराखंड में दीपावली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मंडल, नैनीताल के नेतृत्व में जनपद ऊधम सिंह नगर में खाद्य सामग्री ले जा रहे वाहनों का निरीक्षण किया गया।

 

*कार्रवाई की जानकारी*

 

– लगभग 03 दर्जन से अधिक खाद्य सामग्री ले जा रहे वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

– निरीक्षण के दौरान यू०पी० के मुरादाबाद व रामपुर जनपद के स्वार, टांडा, व दडियाल आदि क्षेत्रों से लाये जा रहे दुग्ध व दुग्ध पदार्थ व अन्य वाहनों को रोककर उनका सघन निरीक्षण किया गया।

– निरीक्षण में विभिन्न वाहनों से किसी प्रकार की संदिग्ध खाद्य सामग्री लाते हुए नहीं पायी गयी।

 

*नमूने जांच के लिए लिए गए*

 

– अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 10 से अधिक नमूने जांच हेतु लिये गये।

– जिसमें दूध एवं दुग्ध पदार्थ, मावा, पनीर, घी, मक्खन, सूजी, मसाले आदि खाद्य पदार्थों के नमूने सम्मिलित हैं।

 

*आगे की कार्रवाई*

 

– जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

– अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

*सभी प्रतिष्ठानों को निर्देश*

 

– सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिये गये।

– सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा एफ०एस०एस०ए० एक्ट 2006 के मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों का विक्रय/संग्रहण/निर्माण किया जाता है एवं बिना पंजीकरण/लाईसेंस के खाद्य कारोबार किया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

*आम जनमानस से अपील*

 

– आम जनमानस से अपील की गई है कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें।

– निम्न गुणवत्ता, अस्वच्छकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं।

 

*विशेष प्रवर्तन अभियान दल*

 

– डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मंडल, नैनीताल

– डा० प्रकाश फुलारा, सहायक आयुक्त, ऊधम सिंह नगर

– अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर

– आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर