बाजपुर में पार्टी संगठन को मज़बूत करने पर जोर, महंत शुभम गिरी का भव्य स्वागत।

खबरें शेयर करें -

बाजपुर में पार्टी संगठन को मज़बूत करने पर जोर, महंत शुभम गिरी का भव्य स्वागत।


बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)।

उत्तराखंड के बाजपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष महंत शुभम गिरी के पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

इस अवसर पर  अरविंद यादव के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी उत्तराखंड में मज़बूती के साथ परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ऊधम सिंह नगर की गदरपुर विधानसभा सीट पर बीते छह महीनों से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया गया है।

महंत शुभम गिरी ने आगे कहा कि जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी संगठन विस्तार का कार्य जिला अध्यक्ष  रवि छाबड़ा के नेतृत्व में तेज़ी से जारी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर सके।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन तय है और इसमें पार्टी की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहाँ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों ने हमेशा मिल-जुलकर प्रदेश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया है। पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और राज्य को विकास, रोजगार तथा सामाजिक सौहार्द की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से

अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),

रवि छाबड़ा (जिला अध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर),

राम सिंह सागर (निवर्तमान प्रदेश सचिव),

अमित कुमार, इमरान ख़ान, रमेश यादव, शिव अवतार शर्मा,

निशा ख़ान (राष्ट्रीय सचिव, महिला सभा),

उज्जवल सिंह, दीपक कुमार, योगेश कुमार,

रूबी ख़ान, शेर सिंह यादव, विशाल यादव, रहीस लाला एवं दबीर रज़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।