*दिल्ली: काकोरी एक्शन के शहीदों की साझी विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान*

*काकोरी एक्शन शताब्दी अभियान के पांचवें दिन:* 5 अगस्त, 2025 को राम मोहन राय मेमोरियल हॉल दिल्ली में सांय 5 बजे से संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें क्रांतिकारियों की सच्ची विरासत के वाहक शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य वक्ता भगतसिंह के अध्येता सैयद इरफान हबीब ने काकोरी के शहीदों और भगतसिंह पर सारगर्भित बात रखी। वैज्ञानिक व शायर गौहर रज़ा ने क्रांतिकारी नज़्मों से जोश भरा।
कॉमरेड मुकुल ने आज़ादी के आंदोलन की क्रांतिकारी विरासत को रखते हुए वर्तमान दौर की भयावह त्रासदी, पूंजी की नंगी लुट, नफरत की राजनीति और फासीवादी हमले के खिलाफ़ मेहनतकश जन की संग्रामी एकता से समतामूलक समाज निर्माण के संघर्ष को तेज करने को रेखांकित किया।
इस दौरान प्रकाशित सुधीर विद्यार्थी द्वारा लिखित पुस्तिका काकोरी का यदनाम साझी शहादत साझी विरासत’ तथा हमारी विरासत : शहीदों की कलम से कुछ नज़्म’ जनता के बीच जारी किया गया। दोनों पुस्तिका से विभांशु ने परिचय कराया।
संगोष्ठी में जन संघर्ष मंच हरियाणा के कॉम रघुवीर, इंकलाबी मजदूर केंद्र के कॉम मुन्ना प्रसाद, मज़दूर संघर्ष संगठन के कॉम अमित, आल इंडिया स्टूडेंट यूथ ऑर्गनाइजेशन के कॉम वीर भगत, ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडिया के कॉम उमाकांत, क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा के कॉम सत्यवीर, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट यूथ ऑर्गनाइजेशन के कॉम लक्षदीप, ओल इंडिया रेवोल्यूशनरी ऑर्गनाइजेशन के निरंजन, नेशनल एलाइंस फॉर लेबर राइट के कॉम राजेश उपाध्याय आदि ने बात रखी। कॉमरेड शौर्य ने संचालन किया।
*6 अगस्त* को अभियान के तहत *दिल्ली* सुहैल हाशमी के साथ दिल्ली में क्रांतिकारी विरासत स्थलों का दौरा किया जाएगा।
1 अगस्त से फिरोजपुर से जारी काकोरी एक्शन शताब्दी अभियान सीएसटीयू, कलेक्टिव, केएनएस व जन मुक्ति परिषद द्वारा चलाया जाएगा। अभियान का समापन काकोरी एक्शन दिवस 9 अगस्त को काकोरी (लखनऊ) में होगा।
