भाजपा के भरोसेमंद सिपाही भारत भूषण चुघ को मिली अहम जिम्मेदारी, काशीपुर जिला क्षेत्र के सह प्रभारी नियुक्त। रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश संगठन ने अपने सशक्त और सक्रिय युवा नेता भारत भूषण चुघ पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा काशीपुर जिला क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया है।
चुघ को यह दायित्व उनकी लंबे समय से सक्रिय भूमिका, संगठन के प्रति निष्ठा, बेहतर कार्यशैली और समाजसेवी छवि को देखते हुए सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
संगठनात्मक पृष्ठभूमि और उपलब्धियांभारत भूषण चुघ का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से प्रारंभ हुआ और तभी से वह भारतीय जनता पार्टी से लगातार जुड़े रहे।भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत किया।तराई के वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में उनकी अलग पहचान है, वे लगातार सामाजिक कार्यों, जनसरोकारों और खेल गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।विभिन्न खेल संगठनों से जुड़कर स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य उन्होंने नियमित रूप से किया।चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता ने उन्हें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जोड़ा हुआ है।उनके योगदान पर भरोसाप्रदेश संगठन ने माना कि चुघ की जमीनी पकड़, कार्यकर्ताओं से मजबूत तालमेल और उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्य ही उनकी नियुक्ति की मुख्य वजह हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार हुआ है।
आभार प्रकट कियाजिम्मेदारी मिलने के बाद भारत भूषण चुघ ने राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से भेंट कर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने काशीपुर क्षेत्र में अपने दौरे और बैठकों की श्रृंखला आरंभ कर दी है ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।भारत भूषण चुघ का कहना है कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे और संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।
भाजपा के भरोसेमंद सिपाही भारत भूषण चुघ को मिली अहम जिम्मेदारी, काशीपुर जिला क्षेत्र के सह प्रभारी नियुक्त।
