उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम एकजुट — मेयर विकास शर्मा का संकल्प”

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम एकजुट — मेयर विकास शर्मा का संकल्प”

 

 

रुद्रपुर। ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन इंडिया (रजि.) द्वारा आयोजित होने वाले उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव का आयोजन आगामी 3, 4 एवं 5 फरवरी 2026 को गांधी पार्क, रुद्रपुर में किया जाएगा। इसी संदर्भ में फाउंडेशन की टीम ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर श्री नितिन भदोरिया तथा एसडीएम श्री मनीष बिष्ट को औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान रुद्रपुर के मेयर श्री विकास शर्मा, फाउंडर मेंबर दीपक पांडे, संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप अधिकारी, सदस्य योगेश वर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

डीएम साहब ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड राज्य आंदोलन की रजत जयंती (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

 

वहीं मेयर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन व फाउंडेशन मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेंगे।

 

महोत्सव में शहीद सैनिक परिवार सम्मान, आंदोलनकारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व पर्यावरण जागरूकता विशेष रूप से शामिल रहेंगे।