गरीब बेटी के विवाह में मददगार बनी “गरीब सेवा समिति”    ।

खबरें शेयर करें -

गरीब बेटी के विवाह में मददगार बनी “गरीब सेवा समिति”    । रुद्रपुर। समाज में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो जरूरतमंदों की मदद कर मिसाल कायम कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है “गरीब सेवा समिति” जो लगातार समाज सेवा के माध्यम से गरीबों को राहत और सहारा देने का काम कर रही है। संस्था की संस्थापक बलजीत कौर और अध्यक्ष चरणजीत सिंह अपनी पूरी टीम के साथ इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।संस्था की पहल का ताजा उदाहरण ग्राम-रम्पुरा निवासी कमला देवी और सुरेश कुमार की बेटी अंजलि का विवाह है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के चलते शादी की तैयारियां करना उनके लिए कठिन हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गरीब सेवा समिति ने आगे बढ़कर उनके विवाह की जिम्मेदारी उठाई। और दिनांक _01-11-2025 को समिति द्वारा कार्यालय पर अंजलि का विवाह सम्पन्न कराया गया।संस्था के सदस्य रूप ने बताया कि समिति हमेशा ऐसे जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी रहती है। जब भी किसी गरीब की बेटी की शादी होती है, तो संस्था उसे अपनी बेटी जैसा मानकर सहयोग करती है। संस्था का कहना है कि हर बेटी का हक है कि उसकी शादी हंसी-खुशी और सम्मान के साथ हो। गरीब सेवा समिति की इस पहल ने न केवल एक बेटी का जीवन संवार दिया, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।