महामहिम राज्यपाल ने किया 118वां कृषि कुंभ किसान मेले का उद्घाटन*

खबरें शेयर करें -

*महामहिम राज्यपाल ने किया 118वां कृषि कुंभ किसान मेले का उद्घाटन*

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 118वें कृषि कुंभ किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित सेमीकंडक्टर लैब और ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया।

 

*महामहिम राज्यपाल का संबोधन*

 

महामहिम राज्यपाल ने कहा कि कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमें इसकी सुरक्षा और विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय प्रदेश में कृषि का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व और भी अधिक है। उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस पवित्र धरती पर आयोजित इस मेले में अन्नदाताओं और आप सभी के मध्य उपस्थित होकर मैं अपने आप को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

 

*किसानों के लिए योजनाएं*

 

महामहिम राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में ‘मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना’, ‘जैविक खेती मिशन’, ‘मधुमक्खी पालन प्रोत्साहन योजना’, और ‘सगंध पौधा विकास कार्यक्रम’ जैसी योजनाएं किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

*किसानों का आह्वान*

 

महामहिम राज्यपाल ने किसानों से आह्वान किया कि वे आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाएं, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें, और इस मेले से जो भी नई जानकारी, बीज या तकनीक प्राप्त करें, उसे अपने खेतों में प्रयोग अवश्य करें।

 

*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि*

 

कार्यक्रम में सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, कुलपति ओपन विश्वविद्यालय प्रो0 नवीन चंद्र लोहनी, पदमश्री माधुरी बथवाल, डॉ जितेंद्र क्वात्र।, ए एस नैन, सुभाष चन्द्र, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एसीएमओ डॉ के के अग्रवाल, डैम बी एस चलाल, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एस पी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सहित किसान बंधु , वैज्ञानिक, विद्यार्थी आदि मौजूद थे।