भगत सिंह के सपनों की सच्ची आजादी के लिए जुटेगा जन-सैलाब। रुद्रपुर में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आज़म के जन्मदिवस पर सभा आयोजित। रुद्रपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 118वें जन्मदिवस (28 सितम्बर, 2025) के अवसर पर सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (CSTU) उत्तराखंड की ओर से एक जनसभा आयोजित की जाएगी। यह सभा रविवार को दिन में 11 बजे कल्याणी व्यू/रविन्द्र नगर, गगन ज्योति बारात घर के पीछे (निकट हंस स्पोर्ट्स एकेडमी/न्यूज प्रिंट कार्यालय) पर होगी।सभा के आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि 1947 की औपचारिक आजादी के बावजूद वह सच्ची आजादी आज तक अधूरी है जिसका सपना भगत सिंह और उनके साथियों ने देखा था। इतिहास की पुस्तकों में क्रांतिकारियों की असल सोच और संघर्ष को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया गया है, जबकि आज की सत्ताधारी ताकतें समाज को धर्म-जाति के आधार पर बांट रही हैं।सभा आयोजनकर्ता मानते हैं कि ऐसे समय में भगत सिंह की विरासत को जीवित रखना और भी ज़रूरी है क्योंकि हम उनके सच्चे वारिस हैं। हमें नफ़रत नहीं, बल्कि इंसाफ, बराबरी, सच्ची आजादी और सम्मानजनक जीवन चाहिए।क्रांतिकारी अभिवादन के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों का आह्वान CSTU उत्तराखंड के अध्यक्ष और महासचिव ने किया है।
भगत सिंह के सपनों की सच्ची आजादी के लिए जुटेगा जन-सैलाब। रुद्रपुर में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आज़म के जन्मदिवस पर सभा आयोजित।
