सिद्धि विनायक अस्पताल की बिलिंग पर उठे सवाल, डीएम से जांच की मांग; ₹8,000 के भुगतान पर ₹5,900 का बिल देने का आरोप

सिद्धि विनायक अस्पताल की बिलिंग पर उठे सवाल, डीएम से जांच की मांग; ₹8,000 के भुगतान पर ₹5,900 का बिल देने का आरोप
रुद्रपुर। सिद्धि विनायक अस्पताल में मरीज के उपचार के दौरान कथित बिलिंग अनियमितताओं, इंजेक्शन के अधिक मूल्य वसूलने और दवाइयां वापस करने में आनाकानी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने अपनी माता के उपचार से जुड़े मामले में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर से निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अस्पताल में ₹8,000 का भुगतान करने पर पहले ₹5,900 का बिल दिया गया और शेष ₹2,100 मांगने पर बाद में ₹8,000 का नया बिल बनाया गया। मरीज का यूरिन इन्फेक्शन टेस्ट होने के बावजूद बिल में उसका उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा, बाजार में करीब ₹250 के बताए जा रहे इंजेक्शन के ₹680 लेने, लगभग 25 दिनों तक बिल उपलब्ध नहीं कराने और शुरुआत में दवाइयां वापस लेने से इनकार करने की शिकायत की गई है। मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दिए जाने के औचित्य की जांच कराने की मांग भी उठाई गई है। लेकिन डॉ.अभिषेक गुप्ता ने तमाम आप से नकारा है और कहा है कि शिकायतकर्ता को सभी बिल दे दिए गए हैं और जीतने के बल है उतनी ही पैसे लिए गए हैं साथ ही सीएमओ को भी स्पष्टीकरण दे दिया गया है एवं बची हुई दवाइयां वापस कर ली गई है।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से अस्पताल के बिलिंग रिकॉर्ड, भुगतान की रसीदों, जांच रिपोर्ट और उपचार संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने तथा आरोप प्रमाणित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। फिलहाल, ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।