नामांकन में बवाल: SSP आवास के पास फायरिंग, 15 पर FIR; गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई।               

नामांकन में बवाल: SSP आवास के पास फायरिंग, 15 पर FIR; गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई।                                     रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान बुधवार का दिन हिंसा और अफरा-तफरी में बदल गया। नामांकन खत्म होते ही प्रत्याशियों के समर्थक मुख्य गेट के बाहर आमने-सामने भिड़ गए। पहले नोकझोंक हुई, फिर मामला हाथापाई, मारपीट और लाठी-डंडों तक जा पहुंचा। कॉलेज परिसर से लेकर हाईवे तक तनाव फैल गया और जाम लगने से एंबुलेंस, स्कूल बसें व रोडवेज सेवाएं ठप हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ में शामिल कुछ बाहरी युवक असलहा लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि जस्सी कचूरा निवासी अर्जुनपुर और सतपाल लाहौरिया निवासी लालपुर ने जानलेवा फायरिंग की। नामांकन में बवाल: SSP आवास के पास फायरिंग, 15 पर FIR; गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई।               गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई और लोग सहम गए। इसके बाद गुटों में जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।हालांकि कॉलेज और सड़क पर पुलिस बल मौजूद था, लेकिन हंगामे और जाम का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। मौके से दो काली महिंद्रा थार गाड़ियां (UK06BF0307 और UK06BK7273) बरामद हुई हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हुड़दंग करने वाले अधिकतर लोग छात्र नहीं, बल्कि बाहरी बदमाश थे जिनका मकसद चुनावी माहौल बिगाड़ना था।पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों पर दंगा, फायरिंग, जान से मारने की धमकी, राजमार्ग बाधित करने और गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सेना उर्फ चाइना, दानिश, गगन रतनपुरिया, चेतन मांगड़, अमृत चीमा, विक्रम, जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, सतपाल लाहौरिया उर्फ पिंदर, हेमंत उर्फ नोनू मिश्रा, रवि रावत, आकाश यादव और आशीष यादव शामिल हैं।एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच हो रही है। जिनके खिलाफ पुराना आपराधिक इतिहास मिलेगा, उन पर गैंगस्टर एक्ट में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने और शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।