अमेरिका में भारत से आयात पर 25% टैरिफ लगाने के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला दहन • मोदी सरकार का अमेरिका के आगे समर्पण शर्मनाक । • ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ भारत भी अमेरिका पर टैरिफ लगाए और अमेरिका के साथ हुए सभी व्यापारिक समझौते रद्द करें ।

खबरें शेयर करें -

 

 

• अमेरिका में भारत से आयात पर 25% टैरिफ लगाने के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला दहन

• मोदी सरकार का अमेरिका के आगे समर्पण शर्मनाक ।

• ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ भारत भी अमेरिका पर टैरिफ लगाए और अमेरिका के साथ हुए सभी व्यापारिक समझौते रद्द करें ।

रुद्रपुर – अमेरिका में भारतीय सामान के आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा 25% टैरिफ लगाने और मोदी सरकार का अमेरिका के आगे शर्मनाक समर्पण के खिलाफ भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर बाजार चौक पर प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।

 

इस दौरान भाकपा (माले) जिला सचिव ललित मटियाली ने भारतीय निर्यात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 25% टैरिफ लगाने और मोदी सरकार का इस फैसले पर समर्पण की भाकपा(माले) कड़ी निन्दा करती है। इससे न केवल दुनियां में भारत की छवि को भारी नुक़सान पहुंचा है बल्कि यह हमारी सम्प्रभुता पर हमला है। जिसे किसी भी क़ीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से हथियार और ऊर्जा खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत दण्डात्मक शुल्क लगाते हैं, भारतीय नागरिकों को “अवैध प्रवासी” कहते हैं और उन्हें जंजीरों में जकड़कर वापस भारत भेजते हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हर भारत विरोधी कदम का चुपचाप और कभी कभी मुखर समर्थन करती रहती है।उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के राष्ट्रीय हितों, आर्थिक और राजनीतिक सम्प्रभुता को अमेरिकी साम्राज्यवाद, जिसका नेतृत्व ट्रम्प कर रहे हैं, के हाथों आखिर कब तक गिरवी रखेंगे।

 

भाकपा (माले) ने कहा कि, अगस्त भारत की आज़ादी और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का महीना है। आज जब ट्रंप भारत की आज़ादी और संप्रभुता का अपमान करते हुए भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगा रहे हैं और भारत को ‘मरी हुई अर्थव्यवस्था’ कहकर अपमानित कर रहे हैं, तब मोदी सरकार ने चुप्पी साधे हुए देश के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रखने का काम किया है। इस साम्राज्यवादी हमले और भारत की मोदी सरकार की अपमानजनक चुप्पी तथा आत्मसमर्पण के खिलाफ आवाज़ उठाना जरूरी है।

 

भाकपा (माले) मांग करती है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के आयात पर 25% टैरिफ के बरखिलाफ भारत सरकार को भी अमेरिका के सामान पर आयात में टैरिफ लगाना चाहिए और अमेरिका के साथ हुए सभी व्यापारिक समझौते रद्द करने चाहिए।

 

प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में ललित मटियाली, अनिता अन्ना, उत्तम दास, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रीति मौर्य, अखिलेश सिंह, विजय शर्मा, चंदन पाल, राजेंद्र मेहरा, मनोज नेगी, धनवीर , राजपाल, विनोद रावत, विनोद कुमार , महेश सिंह, जीवन कांडपाल, संतोष गुप्ता, कारण सिंह आदि मौजूद रहे।