अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत एवं कांस्य पदक जीत देश और उत्तराखंड का नाम वाले मुकेश पाल की पुष्कर सिंह धामी थपथपाई पीठ।

अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा)  आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत एवं कांस्य पदक जीत देश और उत्तराखंड का नाम वाले मुकेश पाल की पुष्कर सिंह धामी थपथपाई पीठ।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर  मुकेश पाल ने भेंट की।  मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे ही आगे भी भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।