अपराधियों पर एसएसपी अजय गणपति का शिकंजा, लापरवाह पुलिसकर्मियों की तय होगी जवाबदेही, 8 सम्मानित
समाचार इंडिया 1 | रुद्रपुर।
एसएसपी अजय गणपति ने शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा की। उन्होंने थाना-चौकी प्रभारियों को अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी।
आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान तेज करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं और वारंटों का समयबद्ध निस्तारण तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई पर जोर दिया।
एसएसपी ने बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के चालान, रात्रि ड्यूटी में पुलिसकर्मियों के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट अनिवार्य करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी गई।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अच्छा काम करने वालों को सम्मान और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। जनपद में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपराधियों पर एसएसपी अजय गणपति का शिकंजा, लापरवाह पुलिसकर्मियों की तय होगी जवाबदेही, 8 सम्मानित
