Titan Power Play: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच स्थानीय समाधान, 135 साइकिल सवारों ने दिया हरित आवागमन का संदेश

Titan Power Play: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच स्थानीय समाधान, 135 साइकिल सवारों ने दिया हरित आवागमन का संदेश
रुद्रपुर/पंतनगर, 7 अक्टूबर 2026। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट, ईंधन की बढ़ती निर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों के बीच Titan Company Limited के पंतनगर ज्वेलरी प्लांट ने ऊर्जा संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। Titan Power Play Initiative के तहत बुधवार को मेगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें Titan के 135 साइकिल सवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
रैली का शुभारंभ Titan Company Limited के पंतनगर परिसर से हुआ। साइकिल सवार SIDCUL चौक, हाईवे, जिला अस्पताल और कचहरी/Metropolis Mall होते हुए करीब 7 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वापस Titan परिसर पहुंचे। रैली के जरिए ईंधन की बचत, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने का संदेश दिया गया।
Titan की इस पहल का मूल संदेश रहा कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं। साइकिल से आवागमन जहां ईंधन की खपत को कम करता है, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ कार्बन उत्सर्जन घटाने और ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद करता है।
Titan के अनुसार, मध्य-पूर्व में जारी संकट ने एक बार फिर दुनिया के सामने ऊर्जा सुरक्षा, ईंधन पर निर्भरता और जलवायु कार्रवाई के आपसी संबंध को रेखांकित किया है। इसी चुनौती के बीच Titan का पंतनगर ज्वेलरी प्लांट Power Play Initiative के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।
मई से सितंबर 2026 के बीच प्लांट के उत्पादन में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि Specific Energy Performance में 10 प्रतिशत से अधिक सुधार हुआ। Specific Energy Performance 4.42 से घटकर 3.94 kWh प्रति ग्राम रह गया, जो ऊर्जा दक्षता में सुधार को दर्शाता है।
Power Play Initiative के तहत सौर ऊर्जा को DG संचालन के साथ प्रभावी रूप से जोड़ा गया। इससे DG में डीजल की खपत में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई और प्रतिवर्ष लगभग 16.2 किलोलीटर डीजल की बचत हो रही है। Titan के अनुसार यह बचत करीब 54 SUV वाहनों द्वारा पंतनगर से बेंगलुरु तक आने-जाने में खर्च होने वाले ईंधन के बराबर है।
ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए 11 Air Handling Units को EC Fans से अपग्रेड किया गया है। इससे सालाना करीब 47,773 यूनिट बिजली की बचत हो रही है, जो लगभग 44 परिवारों के एक वर्ष के बिजली उपयोग के बराबर बताई गई है। वहीं रात्रि शिफ्ट में 200 KVA DG सेट के बेहतर उपयोग और अनुकूलन से हर साल करीब 6,500 लीटर डीजल की बचत की जा रही है।
हरित आवागमन को बढ़ावा देने के लिए No-Vehicle Day और Employee Mobility Initiatives के माध्यम से लगभग 5,459 किलोमीटर की पारंपरिक वाहन यात्रा को कम किया गया। World Cycle Day पर भी 60 कर्मचारियों ने साइकिल से कार्यस्थल पहुंचकर Zero-Emission Commuting का संदेश दिया।
Titan ने प्लांट में दो EV Cycles भी शुरू की हैं, जिनसे प्रत्येक वर्ष 5,000 किलोमीटर से अधिक पारंपरिक वाहन यात्रा को प्रतिस्थापित करने की क्षमता है। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए GGIC, रुद्रपुर में 1,000 पौधों का वितरण और 100 पेड़ों का रोपण भी किया गया।
Titan Power Play Initiative का उद्देश्य केवल प्लांट की ऊर्जा खपत कम करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों और समुदाय को भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कंपनी का संदेश है कि Plant से Employees, Employees से Families, Families से Community और Community से पूरे Planet तक ऊर्जा संरक्षण और हरित जीवनशैली का प्रभाव पहुंचाया जा सकता है।
साइकिल रैली के माध्यम से Titan ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि ऊर्जा की बचत, ईंधन की बचत और हरित परिवहन केवल पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, ऊर्जा सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के टिकाऊ भविष्य की दिशा में सामूहिक संकल्प है।
#TitanPowerPlay #Titan #Pantnagar #CycleRally #GreenCommuting #EnergySaving #SaveFuel #SustainableFuture #Environment #GreenMobility #Rudrapur #Uttarakhand @Followers