119वें अखिल भारतीय किसान मेला में ‘जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज’ का जलवा, ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड से सम्मानित।

119वें अखिल भारतीय किसान मेला में ‘जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज’ का जलवा, ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड से सम्मानित।119वें अखिल भारतीय किसान मेला में ‘जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज’ का जलवा, ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड से सम्मानित।

रुद्रपुर -कृषि और नवाचार के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज ने 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में अपनी अलग पहचान बनाई। मेले में कंपनी को “ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया, जो उनकी गुणवत्ता, प्रस्तुति और किसानों के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान माननीय पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मेले में मौजूद बड़ी संख्या में किसानों, कृषि विशेषज्ञों और उद्योग से जुड़े लोगों ने जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज के स्टॉल की सराहना की। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से आधुनिक कृषि उपकरणों, नई तकनीकों और किसानों के लिए उपयोगी उत्पादों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।119वें अखिल भारतीय किसान मेला में ‘जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज’ का जलवा, ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड से सम्मानित।

इस उपलब्धि के पीछे पूरी टीम की मेहनत और समर्पण रहा। कंपनी के मालिक रोहित गुंबर सहित उनकी पूरी टीम इस मौके पर उपस्थित रही और उन्होंने इस सम्मान को किसानों के विश्वास का परिणाम बताया। उनका कहना था कि किसानों की जरूरतों को समझकर उन्हें बेहतर समाधान देना ही उनकी प्राथमिकता है।119वें अखिल भारतीय किसान मेला में ‘जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज’ का जलवा, ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड से सम्मानित।

जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज को मिला यह सम्मान न केवल कंपनी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य उद्यमियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। किसानों के बीच बढ़ता विश्वास और नवाचार की दिशा में लगातार प्रयास ही कंपनी की सफलता की असली कुंजी है।