

घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने जिला पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात।

घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर आम जनता को हो रही परेशानियों के संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष Amit Narang ने जिला पूर्ति अधिकारी Vinod Tiwari से मुलाकात की।
इस दौरान नारंग ने कहा कि वर्तमान समय में कई स्थानों पर लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि किसी भी परिवार को रसोई गैस के लिए परेशान न होना पड़े।
इस पर जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि कहीं भी वितरण में कोई समस्या सामने आ रही है तो विभाग की ओर से उसका शीघ्र समाधान किया जा रहा है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने भी अधिकारियों से अनुरोध किया कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गैस वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
