राजनीतिक भेंट चढ़ें आलिम वाले
दरऊ गोलीकाण्ड में 24 नामजद और दस अज्ञात पर केस दर्ज। किच्छा में पहले भी समीर चढ़ चुका है राजनीति की बलि। और न जाने कितनों की जान लेने के बाद तुम्हारे कलेजे को ठंडक मिलेगी किच्छा के जनप्रतिनिधियों ।
रिपोर्ट – महेंद्र पाल मौर्या। “समाचार इंडिया 1” रुद्रपुर/किच्छा। तराई में अपना ऐतिहासिक इतिहास संजोएने के साथ – साथ नवाबों की रियासत रहा दररु गांव तराई के इतिहास और तरक्की में अपना खास स्थान रखे हुए है यहीं नहीं बहुत सारे ऐतिहासिक घटनाक्रम दररू गांव की भूमिका को हमेशा दर्शाते रहते हैं। अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि और संपन्नता और इतिहास के चलते प्रदेश के नेता दररू को उस तरीके से अहमियत भी देते हैं । जिसके चलते दररू की राजनीति कुछ खास अहम हो जाती है। ऐसे राजनीति में प्रतिस्पर्धा पर स्वाभाविक हो जाती है। जो अक्सर विकराल रूप में इस गांव में दिखाई भी देती है उसी का नतीजा यह है कि ग्राम दरऊ में सोमवार को दिनदहाड़े हुए गोलीकाण्ड के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल 24 नामजद व 10 अज्ञात आरोपियों पर हत्या, लूट, छेड़छाड़, बलवा व शस्त्र अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। फिलहाल कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बता दें दरऊ में सोमवार दोपहर को पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
जिसमें आलिम नाम के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता की जिसमें महिलाओं को चोटें आयी है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मीना पत्नी जुनैद निवासी दरऊ की ओर से दी गयी तहरीर के के मुताबिक सोमवार को प्रातः लगभग 10-55 बजे वह अपने घर में थी, तभी अचानक गोलियों चलने की आवाज आयी। उसने छत पर जाकर देखा तो 200 फिट की दूरी पर भाई आलिम के घर के बाहर कुछ लोग ताबड़तोड गोलियां चला रहे थे। मीना के मुताबिक वह हमलावरों की वीडियो बनाने लगी तभी उनमे ंसे एक व्यक्ति गुलनवाज ने वीडियो बनाते हुए देखने पर अचानक रायफल से फायर झोंक दिया जो आकर घर की दीवार पर लगा। जिसके बाद घबरा कर घर के अन्दर आ गयी। घर की दूरी ज्यादा अधिक न होने के कारण ये सब लोग दरवाजे पर आये और जबरन दरवाजा खोल कर घर में घुस गये जिनमें गुजाहिद खां पुत्र वाहिद खां, पप्पू खां पुत्र सिराज खां, हसीब खां पुत्र अयाज खां, फैज खा पुत्र आरिफ खां, फैजान खां पुत्र फिरासत खां, परवेज खाँ पुत्र फरियाद खॉ, शामिर खाँ पुत्र अयाज खां, आमिर खां पुत्र अयाज खा, गुल नवाज पुत्र अकील खाँ, तौसीफ खां पुत्र साजिद खां, नदीम खां पुत्र मजीदुल्लाह खां, नईम खां पुत्र मजीदुल्लाह खां, हस्सान पुत्र आफताब, आफताब, शाहिद खां पुत्र सिराज खां समस्त निवासीगण ग्राम दरऊ तथा अन्य 10 अज्ञात लोग शामिल थे। सभी के हाथो में रायफले थी। मीना का आरोप है कि इनमें से तौसीफ ने कनपट्टी पर रायफल रख दी और फैजान, परवेज, पप्पू, गुलनवाज ने लात घूसो से पीटा और जगह जगह अंगो पर हाथ लगाया और बोले कि अभी तो तेरा चचेरे भाई आलिम को मारा है, तेरे पूरे घर व खानदान को मार देंगे। यह लोग भाई आलिम की हत्या कर आये थे। इसके बाद नदीम, नईम, हस्सान, शामिर, आमिर इन सब ने घर में लूटपाट की और घर में रखे नगद 7000 रूपये भी लूट कर ले गये। इनमे से परवेज खान जाते जाते मोबाईल फोन छीन कर ले गया। उक्त सभी लोग एकराय होकर आये थे, उक्त सभी लोगों ने दरवाजे पर खड़े होकर दहशत फैलाने के लिए अपनी राइफलो से लगभग 14 राउण्ड फायर किये जिसमे से कुछ राउण्ड घर के दरवाजे पर लगे और कुछ हवा में फायर हुये। उक्त लोगों द्वारा जवान भाई आलिम की हत्या कर दी गयी है तथा यह लोग मेरी भी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 24 नामजदों सहित दस अज्ञात के खिलाफ हत्या, लूट छेड़छाड़, बलवा, शस्त्र अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
