सुनीता गाबड़े का शक्ति संकल्प, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी को बूथ-बूथ तक मजबूत करने का ऐलान।

खबरें शेयर करें -

सुनीता गाबड़े का शक्ति संकल्प, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी को बूथ-बूथ तक मजबूत करने का ऐलान।


रुद्रपुर -रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सुनीता गाबड़े ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का बड़ा संकल्प लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने स्पष्ट कर दिया कि महिला कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।

अपने संबोधन में सुनीता गाबड़े ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है और इसी उद्देश्य से हर बूथ पर कम से कम पांच महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी रूप में कमजोर नहीं हैं, जरूरत केवल उन्हें अवसर और नेतृत्व देने की है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और भागीदारी दी है और उत्तराखंड में महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

सम्मेलन से पहले उनका पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रदेश और जनपद की कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं और अंत में मीना शर्मा ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।